Sunday, August 28, 2016

भीगे बादाम क्यों बेहतर

भीगे बादाम क्यों बेहतर :-
बादाम अपने असीम स्वास्थ्य लाभो के लिए जाना जाता है और सबसे ज्यादा यह आपकी याद्दाश्त को बढ़ाने में मदद करने के लिए जाना जाता है बादाम आवशयक विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन इ ,जिंक,केलशियम ,मैग्नीशियम और ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर है लेकिन इन सभी पोषक तत्वों को अवशेषित करने के लिए बादाम को खाने से पहले रात भर पानी में भिगोना चाहिए ऐसा इसलिए क्योकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन होता है जो पोषक तत्वों के अवशेषण को रोकता है एक रात बादाम को पानी में भिगोने से छिलका आसानी से उत्तर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने का अनुमति देता है भीगा हुआ बादाम पाचन मैं भी मदद करता है यह लाइपेज नामक एंजाइम की विज्ञप्ती करता है जो वसा के पाचन के लिए फायदेमंद होता है इसके आलावा इसके बहुत से फायदे है
1 . वजन घटाने में मददगार :-
बादाम वजन घटाने में भी मददगार होते है इसमें मोनो अनसैचुरेटेड फैट आपकी भूख को रोकने में मदद करता है भीगा हुआ बादाम एंटी आक्सिडेंट का भी अच्छा स्रोत है यह मुक्त कणो के नुकसान से बचाकर उम्र बढ़ने की प्रकिर्या को रोकता है भीगे बादाम में विटामिन B 17 और फॉलिक एसिड कैंसर से लड़ने और जन्म दोष को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण होता है
2 . दिल को स्वस्थ रखे :-
जर्नल आफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्धयन के अनुसार बादाम एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट एजेंट है जो एल डी एल कोलोस्ट्रोल के आक्सीकरण को रोकने में मदद करता है बादाम के ये गन दिल को स्वस्थ रखने और पुरे ह्रदय प्रणाली को नुकसान और आक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है अगर आप दिल की बीमारी के किसी भी रूप से पीड़ित है तो स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में भीगे बादाम को शामिल करें
3 . हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें :-
बादाम ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छा होता है जर्नल फ्री रेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्धयन के अनुसार बादाम का सेवन करने से ब्लड में अल्फा टोकोफ़ेरॉल की मात्रा बढ़ जाती है जो किसी के भी रक्तचाप को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है अध्धयन से यह भी पता चला की नियमित रूप से बादाम खाने से एक व्यक्ति का ब्लड प्रेशर निचे लाया जा सकता है
4 . गर्भस्थ शिशु के विकास में मदद :-
भीगे हुए बादाम में फॉलिक एसिड काफी होता है ये पोषक तत्व गर्भ के शिशु के मष्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में मददगार साबित होता है इसके आलावा जब बादाम को भिगोया जाता है तो उसे खाना आसान हो जाता है गर्भवती महिलाओं की कमजोर पाचन किर्या के लिए खाना अच्छा होता है
5 . पाचन किर्या बनाए बेहतर :-
भीगे हुए बादाम पाचन किर्या को मजबूत और स्वस्थ बनाता है जर्नल आफ फ़ूड साइंस में प्रकाशित एक अध्धयन में ये पाया गया की भीगे कच्चे बादाम खाने से पेट जल्दी साफ होता है और प्रोटीन पचाना आसान हो जाता हैं बादाम का छिलका निकल जाने से उसके छिलके में मौजूद एंजाइम अलग हो जाते है और इस वजह से फैट तोड़ने में आसानी होती है
6 . बेड कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण :-
उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या हमारे देश में सबसे आम हो गई है उच्च कोलोस्ट्रोल ह्रदय रोग और दिल की धमनियों में रुकावट समेत

No comments:

Post a Comment