Tuesday, August 23, 2016

अजवायन का पानी – मोटापे का दुश्मन

अजवायन को मसालों का राजा कहा जाता हैं, आयुर्वेद में भी अनेक दवाओ में इसका उपयोग किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं अजवायन के ऐसे प्रयोग के बारे में जो मोटापे से परेशान लड़कियों के लिए वरदान से कम नहीं। अजवायन बहुत गर्म होती हैं इसलिए इसको सिर्फ सर्दियों में ही करे, और वो लडकिया बिलकुल ना करे जिनको अभी माहवारी शुरू नहीं हुयी हो। इस प्रयोग से रुके हुए और अनियमित पीरियड्स भी सही होंगे। तो इसको ज़रूर आजमाए।

क्या हैं ये प्रयोग?


अजवायन का पानी मोटापे को भी कम करने के काम आता है। जी हां, यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि अजवायन का पानी रोज सुबह खाली पेट पीने से मोटापा प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है। अजवायन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है जिसकी वजह से कार्ब तथा फैट बर्न होने की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। तो अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो, कुछ दिनों तक इस नुस्‍खे को आजमाइये और असर देखिये। वैसे तो आपको इसका असर मात्र 15 दिनों में ही दिखने लगेगा पर अगर प्रभावी परिणाम चाहिये तो, 45 दिन लगेंगे। वजन कम होना आपके शरीर के प्रकार पर भी निर्भर करेगा।

No comments:

Post a Comment