Saturday, November 5, 2016

EYES PROBLEMS...

1. आंखों के सूखेपन को दूर भगाने में मददगार -
शहद को गुनगुने पानी में मिलाएं और उससे सोने से पहले अपनी आंखों को अच्‍छे से धो लें। इससे आंखों की ड्राईनेस, लालामी और खुजली आदि की समस्‍या दूर हो जाती है। ड्राई आई की समस्‍या के लिए आसान उपचार
2. आंखों में फूलापन होना -
अगर आपको आंखों के नीचे फूलापन हो गया हो, जैसाकि लम्‍बे समय तक नींद पूरी न हो पाने के कारण होता है, तो आप शहद की कुछ बूदों को वहां पर डालकर मसाज कर दें और 15 मिनट बाद धो लें।
3. कन्‍जक्‍टीवाईटिस का उपचार -
अगर आपकी आंखें आ गई हों तो आप शहद को आंखों पर लगा सकते हैं, इससे आंखों की करकराहट दूर हो जाएगी। ऐसा कई शोध से निष्‍कर्ष में पता चला है। आँखों की थकान को कम करने के 10 सर्वश्रेष्ठ तरीके
4. आंखों के संक्रमण को दूर भगाने में -
आंखों के संक्रमण को दूर करने में भी यह बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए आप शहद को गुनगुने पानी में मिला लें और कॉटन बॉल से उसे आंखों के ऊपर लगाएं। इससे आंखों का संक्रमण जल्‍द ही सही हो जाएगा।
5. आंखों की मांसपेशियों को स्‍वस्‍थ बनाएं -
शहद, आंखों की मांसपेशियों को स्‍वस्‍थ बनाता है। साथ ही दृष्टि को कमजोर होने से बचाता है।
6. ग्‍लूकोमा होने से बचाएं -
अगर आंखों में शहद की बूंद को ड्रॉप की तरह डाला जाएं, तो ग्‍लूकोमा होने से बचा जा सकता है। लेकिन शहद में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होनी चाहिए।
7. दृष्टि कमजोर होने से बचाएं -
शहद में कई सारे एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो कि आंखों की नर्व को स्‍वस्‍थ बनाएं रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। इससे निगाह में कमी नहीं आएगी, और आंखों पर लम्‍बे तक समय चश्‍मा लगाने की आवश्‍यकता भी नहीं पड़ेगी।
8. आंखों में खुजली होने पर राहत -
शहद को आंख पर लगाने से खुजली में आराम मिलती है। साथ ही आंखों के नीचे पड़ने वाले रिंकल्‍स भी सही हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment