उरद दाल पुरुषो के लिए किसी वरदान से कम नहीं। उरद को मर्दाना ताक़त और कमज़ोरी दूर करने के लिए अक्सर ही इस्तेमाल किया जाता रहा हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उरद को इस्तेमाल करने का विशेष तरीका, इसके लड्डू बना कर। तो मज़े से खाइये और कमज़ोरी दूर भगाइए।
आवश्यक सामग्री:-उरद दाल – 400 ग्राम
घी – 400 ग्राम
बूरा या पिसी मिश्री – 300 – 400 ग्राम
काजू, किशमिश, बादाम – 100 ग्राम(सभी मिला कर वजन )
पिस्ते – एक टेबल स्पून (लगभग दस ग्राम )
छोटी इलाइची – 10 नग
बनाने की विधि:-
सबसे पहले उरद दाल को साफ कीजिये फिर धोइये और 3-4 घंटे के लिये पीने के पानी में भिगो दीजिये- दाल से अतिरिक्त पानी निकालिये और दाल को हल्का मोटा पीस लीजिये और अब कढ़ाई में आधा घी डालिये और दाल को लगातार चमचे से चलाते हुये भूनिये बचा हुआ घी पिघला कर रखिये और चमचे से थोड़ा थोड़ा डाल कर दाल को चमचे से चलाते हुये लगातार ब्राउन होने तक भून लीजिये-और काजू, बादाम को छोटा छोटा काट लीजिये, किशमिश को डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये, पिस्ते को बारीक कतर लीजिये. इलाइची छील कर कूट लीजिये.फिर भुनी हुई दाल में बूरा, मेवा और इलाइची डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।मिश्रण को थोड़ा थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये-सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये- उरद दाल के लड्डू तैयार हैं. लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने से भी ज्यादा दिनों तक लड्डू कन्टेनर से निकाल कर खाइये।
No comments:
Post a Comment