Saturday, July 9, 2016

आंखों की रोशनी बढ़ाने के कुछ उपाय

आंखों की रोशनी बढ़ाने के कुछ उपाय जो आपको चौंका देंग
--------------------
दिन भर लगातार कंप्यूटर और लैपटॉप पर समय बीताने के कारण आंखो को काफी नुकसान पहुंचाता है। इस नुकसान की पूर्ति करने के लिए आहार और आंखों के लिए जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। आंखों की रोशनी को बढ़ाने और उसे बरकरार रखने के लिए जानिए कुछ खास उपायों के बारे में।
पानी के छींटे मारे 
---------------
पानी आपकी सभी समस्याओं का निदान करता है। समय-समय पर अपनी आंखों को धोते रहें। इससे आंखों में डिहाईड्रेशन नहीं होगा और वह स्वस्थ रहेगी। बाहार से आने के बाद आंखों पर पानी की छींटे जरूर मारे।
सनग्लास पहने
-----------------
कहीं भी बाहर धूप में निकलने से पहले सनग्लास जरूर पहन लें। इससे आपकी आंखें पराबैंगनी किरणों से बची रहेगी और उन्हे कोई नुकसान भी नहीं होगा। इसलिए आप जब भी सनग्लास खरीदने बाजार में जाएं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि वह पूर्णत: यूवी प्रोटेक्शन देने में सक्षम है या नहीं।
पलक झपकाते रहे
-----------------
आपकी पलकों को लगातार झपकना एक सामान्य प्रक्रिया है जो आपकी आंखों को तरो – ताजा रखता है और आंखों को तनाव मुक्त रखता है। कम्प्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी आंखों की पलकों को कम झपकाते है, ऐसे लोगों को हर सेकेंड कम से कम तीन से चार बार अपनी आंखों को झपकाना चाहिए।
ड्राई एयर से बचे 
-----------------
किसी भी ऐसी हवा से बचना चाहिए जिससे आंखों की नमी चली जाती हो जैसे-एसी की सीधी हवा। अपने घर, ऑफिस या गाड़ी में एसी के पैनल को हमेशा नीचे रखें ताकि आपकी आंखों पर सीधी हवा न लगे। शुष्क हवा लगने से अंधापन या कार्निया में बीमारी हो सकती है।
पूरी नींद ले
-------------
पूरी नींद लें, इससे आंखों की रोशनी अच्छी रहती है, आपको सिरदर्द नहीं होगा। आंखों से धुंधला दिखने की शिकायत नहीं होगी। साथ ही आंखों की मांसपेशियों को आराम भी मिलेगा।
आंखों का व्यायाम
-------------------
अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और जब हथेलियां गर्म हो जाएं तो उन्हे हल्के से आंखों पर रख लें। ऐसा करने से आंखों का तनाव काफी हद तक दूर हो जाता है। इसके अलावा, आंखों के तनाव को दूर करने का एक और आसान तरीका है, अपनी आंखों को बंद रखे और किसी सुंदर सी जगह होने की कल्पना करें। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है।
ब्राइटनेस कम रखे
----------------
अगर आप कम्प्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल ज्यादा करते है तो उसकी ब्राइटनेस को कम रखें। इससे आपकी आंखों को ज्यादा जोर नहीं लगाना पडेगा और स्क्रीन की तीव्र रोशनी से आंखों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
आंखों के लिए लाभकारी भोजन खाए
------------------
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लाभकारी भोजन खाएं जैसे – गाजर, आडू, खूबानी और ब्लूबेरी आदि। इनमें विटामिन काफी मात्रा में होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
हेड मसाज ले 
------------------
सप्ताह में एक बार हेड मसाज अवश्य लें। हेड मसाज के लिए जैसमीन या नारियल के तेल को चुनें। हल्के हाथों से तेल की मालिश से आंखों को बेहद सुकुन मिलता है। इससे तरोताजगी भी आ जाती है।
देर रात भोजन करने से बचे 
-------------------
आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए देर रात भोजन करने से बचें और गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करें।
पांव के तलवों की मालिश 
-------------------
पांव के तलवों की रोजाना मालिश करने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए नारियल तेल या तिल का तेल फायदेमंद होता है।
तला हुआ भोजन 
--------------------
तला हुआ भोजन आंखों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि दूध में पका हुआ अन्न आंखों के लिए लाभकारी होता है। ठंडी खीर में शहद मिलाकर सुबह-सुबह खाने से आंखों की रोशनी दुरूस्त रहती है।
धूप सेके
--------------
सूर्य की रोशनी आंखों के लिए सबसे अच्छी होती ह 
प्रात:काल सुबह या शाम के दौरान सूर्य की हल्की रोशनी से आंखों को सेकें। इससे आंखों की रोशनी में इजाफा होगा और मांसपेशियां भी मजबूत होगी।
मूंग की दाल
----------------
मूंग की दाल भी नेत्र ज्योति को स्वस्थ बनाए रखती है।
पालक का सेवन करे
--------------------
आंखों की उम्दा रोशनी के लिए भरपूर मात्रा में पालक का सेवन करें। अपनी डायट में ज्यादा से ज्यादा पालक को शामिल करें। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
ब्रेक ले
----------------
अगर आप आंखों के इस्तेमाल वाला कोई भी काम लगातार करते है तो थोड़ा सा रेस्ट लेना जरूरी होता है। उतनी देर में वॉक कर लें, अपनी आंखों को सेंक दें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।
दूरी पर फोकस करे
--------------------
हम अधिकाशत: पास की वस्तुएं ही देखते है। अत: दूर की वस्तुएं देखने का आदत डालें। चलते और टहलते समय दूर की वस्तुओं को देखें ताकि आंख का फोकस बना रहे।
धूम्रपान छोड़ दे
---------------------
धूम्रपान करने से आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे मोतियाबिंद, ऑप्टिका तंत्रिका को क्षति और भी कई बीमारियां हो जाती है। धूम्रपान को छोड़ने से आंखों की कई बीमारियां होती ही नहीं है और आंखें हमेशा स्वस्थ रहती है।
आंखों के मेकअप को निकाल दे
--------------------
सोने से पहले आंखों के मेकअप को उतार दें। रात के समय आंखों पर मेकअप करके सोना खतरनाक होता है इससे आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई बार रात में मेकअप रहने के कारण आंखों में जलन भी होती है।
नियमित जांच करवाए
---------------------
अगर आपकी आंखों की रोशनी बिल्कुल ठीक है और आपको पढ़ने में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है फिर भी साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच अवश्य करवानी चाहिए। यह आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर तरीका है। इससे आंखों में होने वाली समस्या से भी निजात मिल जाती है और समय पर उसका इलाज भी हो जाता है।

No comments:

Post a Comment