Wednesday, June 29, 2016

सेहत के लड्डू बनाने की विधी ( LADDOS TO INCREASE HEALTH )

हमारे बहुत से मित्र हमसे अक्सर वजन बढ़ानें और सेहत को बेहतर बनाने के लिये किसी प्रयोग के बारे में पूछते ही रहते हैं । यह हमारा खुद बहुत से लोगो पर सफलतापूर्वक आजमाया गया प्रयोग है । खास बात यह कि इसको आप घर पर ही बना सकते हो । आइये पढ़ते हैं इस प्रयोग के बारे में —
.
सबसे पहले नीचे लिखी सामग्री उल्लेख की गयी मात्रा में एकत्र करें
1 :- सोयाबीन के दानें          – 200 ग्राम 2 :- काला देशी चना           – 200 ग्राम 3 :- उड़द की धुली दाल       – 200 ग्राम 4 :- सौंफ                           – 200 ग्राम 5 :- अजवायन                   – 200 ग्राम 6 :- अश्वगंधा चूर्ण             – 200 ग्राम 7 :- शतावरी चूर्ण               – 200 ग्राम 8 :- बादाम की गिरी           – 200 ग्राम 9 :- खाने वाली गोंद           – 400 ग्राम 10 :- देशी खाण्ड़                – 2 किलो ग्राम 11 :- गाय के दूध का घी ‌     – जरूरत के अनुसार
.
बनाने की विधी :- – सबसे पहले नम्बर 1 से नम्बर 5 तक लिखी चीजों को एक साथ मिलाकर मिक्सी आदि में बारीक पाउडर कर लें और फिर नम्बर 6 और नम्बर 7 की चीजों को भी मिलाकर एक साथ अच्छे से मिला दें । – बादाम की गिरियों को छोटे छोटे आकार में काट कर रख लें और देशी खाण्ड को भी अलग से कूटकर रख लें । – अब खानें वाली गोंद को थोड़ा दरदरा कूटकर कढ़ाही में में रखकर घी के साथ भून लें और अलग प्लेट में रख लें । – सबसे पहले नम्बर पर बनाया गया मिश्रण भी अब कढ़ाही में डालकर घी की जरूरी मात्रा मिलाकर सुनहरा होनें तक भून लें । – अब इसको भी उतारकर ठण्डा होने के लिये रख दें । – जब ठण्डा हो जाये तो समस्त सामग्रियों को एक बड़े बरतन में ड़ालकर खूब अच्छे से मिलाकर बादाम की गिरियाँ भी मिला ले और समान आकार के 80 लड्डू बना लें ।
.
सेवन विधी :- – 4 से 8 साल तक के बच्चों को आधा आधा लड्डू सुबह और शाम को दूध के साथ रोज दें । – 8 से 16 साल तक के बच्चों को एक-एक लड्डू रोज सुबह और शाम को दूध के साथ देना चाहिये । – 16 साल से अधिक आयु के लोग एक दिन में अधिकतम चार लड्डू का सेवन कर सकते हैं । – यह लड्डू स्त्री और पुरुष दोनों ही सेवन कर सकते हैं ।
.
विशेष नोट :-
ये सभी सामग्री आपको अपने आस-पास किसी जड़ी-बूटी वाले की दुकान पर मिल जायेंगी । देशी खाण्ड किराने की दुकान पर अथवा हलवाई के पास आसानी से मिल जाती है ।

No comments:

Post a Comment