Wednesday, June 29, 2016

अनार का जूस और खजूर का ये मिश्रण बचा सकता है आपकी जिंदगी

अनार को  वैसे तो कई सारे  benefits के लिए जाना जाता है इसको  English में Pomegranate भी बोला जाता है | अनार एक लाल रंग का बिजुक्त फल है जो की रसीले होने के साथ हमारे health के लिए काफी लाभदायक (beneficial) भी है | एक कप अनार का जूस पीने  से आपको Vitamin C, K और Potassium प्रचुर मात्रा में मिलता  है। इसे  यदि खजूर के साथ मिला कर लिया जाये तो ये संजीवनी  का काम करता है |

अनार के जूस के साथ खजूर / pomegranate juice and dates !

आधा  गिलास अनार का रस और कुछ  खजूर आपके दिल को दे सकते हैं नया जीवन । हाल ही के शोध से पता चला है कि अनार जूस और खजूर का एक साथ सेवन आपको हृदय  की कई बीमारियों से दूर रखता है।  बस आपको आधा  गिलास अनार का जूस का और खजूर के कुछ दानों की ज़रूरत है।
अनार के जूस और खजूर में anti oxydant होते हैं जो अथेरोस्क्लेओसिस की प्रक्रिया को धीमा करता है | हाल ही  में किये गए एक शोध में ये साबित हुआ है
इजराइल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के रिसर्चर की टीम के अनुसार, अनार जूस और खजूर का एक साथ सेवन हमें अथेरोक्लेरोसिस (atherosclerosis) से बचाता है, जो कि हार्ट अटैक या स्ट्रोक का मुख्य कारण है। यह रिसर्च ‘ फ़ूड एंड फंक्शन जर्नल ’में प्रकाशित हुई है ।उनके रिसर्च के अनुसार, जहाँ अनार जूस में पाॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए जाना जाता है । वहीँ दूसरी तरफ खजूर फेनोलिक रेडिकल स्कावेंगेर(scavenger) एंटीऑक्सीडेंट के मुख्य स्रोत हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकते हैं । दोनों को मिलाने से जो गुणकारी मिश्रण बनता है वह हमें सवस्थ रखने में मदद करता है |
अगर कोई plaques rupture हो जाये तो वहां पर खून की गाँठ बन जाती है जिस से दिल को जाने वाला खून रुक जाता और दिल के दौरे का खतरा बना रहता है
इस से दिमाग को जाने वाला खून भी रुक सकता है और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकता है |

No comments:

Post a Comment