Monday, March 3, 2014

HOW TO INCREASE YOUR MEMORY....>?

1.ब्राह्मी-
ब्राह्मी दिमागी शक्ति बढ़ाने की मशहूर जड़ी-बूटी है। इसका एक चम्मच रस रोज पीना लाभदायक होता है। इसके 7 पत्ते चबाकर खाने से भी वही लाभ मिलता है। ब्राह्मी मे एन्टी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जिससे दिमाग की शक्ति बढऩे लगती है।

2. दालचीनी:-
दालचीनीके 10 ग्राम पाउडर को शहद में मिलाकर चाट लें। कमजोर दिमाग की अच्छी दवा है।अदरक ,जीरा और मिश्री तीनों को पीसकर लेने से कमजोर याददाश्त की स्थिति में लाभ होता है।

3.बादाम:-
बादाम 5 नग रात को पानी में गलाएं। सुबह छिलके उतारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। अब एक गिलास दूध और उसमें बादाम का पेस्ट घोलें। इसमें 2 चम्मच शहद भी डालें और ग्रहण करें। यह मिश्रण पीने के बाद दो घंटे तक कुछ न लें।

4.अखरोट :-
अखरोट भी स्मरण शक्ति बढाने में सहायक है। इसका नियमित उपयोग हितकर है। 20 ग्राम अखरोट और साथ में 10 ग्राम किशमिश लेना चाहिए।

5. ब्रेन के लिए खाएं-
दिमाग बढ़ाने के लिए आपको एंटीऑक्‍सीडेंट युक्‍त भोजन खाना चाहिये। ऐसे भोजन जो नुकसानदायक फ्री रैडिक्‍स को न्‍युट्रिलाइज कर सके। ऐसा संतुलित भोजन करें जो उच्‍च रक्‍तचाप, डायबिटीज, हाई कोलेस्‍ट्राल और मोटापे से आपाको बचाए, ये बीमारियां ब्रेन की दुश्‍मन मानी जाती हैं।

सावधानी :-

अधिक गर्म दूध,
अधिक गर्म पानी,
अधिक धूप में बच्चों को शहद का प्रयोग हानिकारक साबित होता है।
साथ ही घी की समान मात्रा प्रयोग करने पर यह विष की भाँति कार्य करने लगता है। इसलिए इन स्थितियों में इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए।

दालचीनी का प्रयोग सर्दियों में हि करे |

अखरोट और बादाम का प्रयोग रात्रि को भिगो के वर्ष भर सकते हैं | साथ में किशमिश जरूर लें .

दूध और किशमिश में २ घंटे का अंतर रखे |

ब्राह्मी का प्रयोग गर्मियों में विशेष लाभकारी है |

भोजन तभी करे जब भूख लगे क्यूंकि मेवे में केलोरी बहुत होती हैं जो आपकी आवश्यकता जल्दी पूरी कर देती हैं | उसके ऊपर पेट भर कर खाने का मतलब है पाचन तंत्र पर भार डालना |

No comments:

Post a Comment