स्मरण शक्ति की कमी
• सोंठ का मगज, मिश्री तथा बादाम गिरी इन तीनों की ढाई -ढाई सौ ग्राम की मात्रा में लेकर अच्छी तरह से पीसकर चूर्ण बना लें। रात को सोने से पहले 10 ग्राम की मात्रा में चूर्ण की फं£की दूध के साथ चालीस दिनों तक लगातार लेने से याददाश्त अच्छी होने के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती है।
• आधा लीटर पानी में 125 ग्राम धनिया कू£ट कर उबालें। जब पानी चौथाई भाग रह जाये तब छानकर 125 ग्राम मिश्री मिलाकर फि गर्म करें। जब गाढ़ा हो जाये तो उतार लें। यह प्रतिदिन दस ग्राम चाटें। इससे मस्तिष्क की कमजोरी तो दूर होती ही है याददाश्त भी अच्छी हो जाती है।
• गाय के दूध की छाछ में मुलहठी की जड़ का चूर्ण मिलाकर कुछ दिनों तक नियमित पीने से मस्तिष्क की कमजोरी तो दूर होती ही है साथ ही स्मरण शक्ति भी तेज हो जाती है।
• स्मरण शक्ति की कमी, दिमागी कमजोरी तथा गुर्दे की खराबी में भोजन करने से पहले एक मीठा सेब बिना छीले खाने से लाभ होता है। इससे दुर्बलता भी दूर होती है।
• 5 ग्राम दालचीनी पानी के साथ सुबह-शाम नियमित प्रयोग करने से दिमागी कमजोरी दूर हो जाती है। स्मरण शक्ति में वृद्घि होती है।

No comments:
Post a Comment