सिर दर्द
• यदि सिर दर्द हो रहा हो तो तुलसी की 4-5 पत्तियां खा लें, सिर दर्द में आराम मिलता है। यदि बहुत तेज सिर दर्द हो तो 3-4 बार तुलसी की पत्तियां पीसकर निगलने से सिर दर्द ठीक हो जाता है।
• 25 ग्राम नारियल की सूखी गिरी और 25 ग्राम मिश्री सूर्य उगने से पहले खाने से सिर दर्द में राहत मिलती है।
• गुलाब के अर्क में सफेद चन्दन को पीस कर माथे पर लेप करने से सिर दर्द ठीक होता है और जी मिचलाने में भी फयदा होता है।
• पांच लौंग पीस कर एक कप पानी में गर्म करें। आधा पानी रहने पर छानकर चीनी मिलाकर पीडि़त को शाम और सोते समय दो बार पिलाने से सिर दर्द दूर हो जाता है।
• बड़ी इलायची का छिलका खूब पीसकर हल्का गर्म करके सिर में लगाने से दर्द दूर हो जाता है।
• सवेरे नाक में गाय का ताजा घी सुडक़ने से आधासीसी के दर्द से राहत मिलती है।
• माथे पर दालचीनी को पीसकर लेप करने से सिर दर्द गायब हो जाता है।
सिर में दर्द कई कारणों से होता है पर एक मुख्य कारण होता है गैस ट्रबल। गैस बढ़कर जब ऊपर चढ़ती है, पास नहीं हो पाती तो यह दिल व दिमाग पर असर करती है, इसी के परिणामस्वरूप सिर दर्द होता है। आधा सीसी का दर्द इसी प्रकार का है, जिसमें आधा सिर दुखता है और बहुत पीड़ा होती है।
बिस्तर पर लेटकर गर्दन पाटी से बाहर लटका दें और सिर के जिस भाग में दर्द होता हो, नाक के उस भाग की तरफ वाले नथुने में सरसों के तेल की दो बूँद टपकाकर दूसरी तरफ की नाक को दबाकर जोर से साँस खींचें, ताकि तेल ऊपर चढ़ जाए। 2-3 दिन यह प्रयोग करने से आधासीसी का दर्द हमेशा के लिए चला जाता है। इस प्रयोग से सर्दी जुकाम भी ठीक हो जाता है।
आधासीसी में लेंडी पीपल 10 ग्राम कपड़छान कर पाँच पुड़िया बना लें। प्रातःकाल 50 ग्राम कलाकंद के साथ सेवन करें, फिर सो जाएँ, पानी न पिएँ ।
शुद्ध घी में 4-5 काली मिर्च रोज तलकर सेवन करें

No comments:
Post a Comment