1.) भूख बढाने के लिये:- खाने से पुर्व नमक के साथ अदरक खाने से भूख बढ़ती है। और मुह का जायजा ठीक होता है। सोंठ का चूर्ण भी भोजन के साथ या भोजन से पूर्व फाकना लाभदायक होता है।
2.) अदरक के ज्यूस में सूजन को कम करने की शक्ति अत्यधिक मात्रा में होती है और यह उन लोगों के लिए वरदान की तरह है, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान हैं।
3.) दातो में दर्द होते समय अदरक के टुकड़े दातो के बीच में दबाकर रखने से दातो का दर्द समाप्त हो जाता है।
4.) न्यूमोनिया- अदरक के रस में 2-1 वर्ष पुराना घृत व कपुर मिलाकर गर्म करके लेप करना तत्काल लाभ करता है।
5.) अदरक में खून को पतला करने का नायाब गुण होता है और इसी वजह से यह ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी में तुरंत लाभ के लिए जाना जाता है।
6.) मॉनसून में होने वाली बीमारियों से जैसे नाक से पानी बहना, सिरदर्द और सर्दी को तुरंत दूर कर देती है। एक कप अदरक, शहद और तुलसी के पत्तो वाली याय बनाकर पीने से जुखाम में राहत मिलती है।
7.) अगर आपको पाचन संबंधी कोई भी समस्या है, तो समझ लीजिए कि आपकी यह समस्या अब आपको और परेशान नहीं कर पाएगी। अदरक का ज्यूस आपके पेट में पड़े हुए खाने को निकास द्वार की तरफ धकेलता है। अदरक का यह चमत्कारी गुण आपको न केवल पाचन और गैस बल्कि सभी तरह के पेट दर्द से भी निजात दिलाता है।
8.) कान का दर्द:- अदरक का रस किचित गर्म करके कान में डालने से कान का दर्द तुरन्त समाप्त हो जाता है।
9.) त्वचा में चमक लाये:- चेहरे पर अदरक का पेस्ट लगाकर कुछ देर छोड दें। फिर पानी से धो लें कुछ ही दिनों में चेहरा चमकने लगेगा।
10.) प्रसव के बाद की पुष्टई:- औरतो के लिए सोठ अमृत तुल्य है। प्रसव के बाद की कमजोरी को दूर करने के लिए माताओं को सौठ का पाक खिलाया जाता है। यह पाक सौभाग्य शुंठी पाक के नाम से बाजारों में भी बिकता है। इसके प्रयोग से प्रसूती के शरीर के समस्त विकार निकल जाते है। और उसका शरीर बलवान हो जाता है। इससे दूध की शुद्धि और वृद्धि भी होती है।
No comments:
Post a Comment