Sunday, April 17, 2016

आंखों की रौशनी जल्दी बढाने के लिये घरेलू उपचार

आंखों की रौशनी जल्दी बढाने के लिये घरेलू उपचार
आज कल कई छोटे छोटे बच्चों के नाक पर चश्मा चढ़ा देख कर बड़ा ही दुख होता है कि आगे चल कर इनका क्या होगा। बुढापे में चश्मा चढे़ तो इसमें कोई अचरज की बात नहीं है लेकिन छोटे बच्चों को चश्मा चढे तो कहीं ना कहीं उनके माता-पिता को भी चिंता होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी या फिर आपके बच्चे की आंखों की रौशनी बढ जाए तो आपको एक घरेलू उपचार आजमाना होगा, जिससे उनकी आंखों पर चढ़ा चश्मा अपने आप ही उतर जाएगा। यह एक सिंपल और असरदार उपचार है, जिसका प्रयोग करते ही आपको तुरंत असर दिखेगा।
सामग्री- बादाम- बड़ी सौंफ चीनी या मिश्री
बनाने की विधि- एक मात्रा में बादाम, सौंफ और चीनी ले कर पाउडर बना लें। इस मिश्रण को कांच के जार में रखें और प्रयोग करें। प्रयोग करने की विधि- रात को सोने से पहले 250 एमएल दूध में 10 ग्राम तैयार मिश्रण मिला लें। ऐसा ही 40 दिनों तक करें और आप पाएंगे कि आपके आंखों की रौशनी बढ़ने लग जाएगी। इसका सेवन करने के दो घंटे तक पानी ना पियें।

No comments:

Post a Comment