Tuesday, June 3, 2014

BENEFITS OF KARELA (BITTER MELON OR BITTER GUARD OR BITTER SQUASH OR Momordica charantia)



गुणों का खान करेला
1- करेले के ताजे फलों अथवा पत्तों को कूटकर रस निकालकर गुनगुना करके 1-2 बूंद कान में डालने से कान-दर्द लाभ होता है।
2- करेले के रस में सुहागा की खील मिलाकर लगाने से मुंह के छाले मिटते हैं।
3-सूखे करेले को सिरके में पीसकर गर्म करके लेप करने से गले की सूजन मिटती है ।
4- 10-12 मिली करेले का रस पिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। कीड़े केवल बच्चों को ही नहीं होते बड़ो को भी होते हैं।
5- सुखे करेले का पाऊडर लेना डायबिटिज वालों को फायदा करता है। इसे 3-6 ग्राम की मात्रा में पानी और शहद के साथ लेना चाहिए।
6- 10-15 मिली करेले का रस में राई और नमक बुरक कर पिलाने से गठिया में लाभ होता है।
7- करेले के रस को दाद पर लगाने से लाभ होता है।
8- इसे पैरों के तलवों पर लेप करने से पैरो की जलन दूर होती है।
9- करेले के 10-15 मिली रस में जीरे का चूर्ण मिलाकर दिन में तीन बार पिलाने से शीत-ज्वर में लाभ होता है।
10- करेले को पीस कर चेहरे पर लगाने से पींपल ठीक हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment