Monday, May 12, 2014

HOW TO REMOVE BALNESS (GANJAPAN)...?



दोस्तों कम उम्र में गंजापन या बहुत अधिक बाल झड़ने की समस्या आम हो चली है। गंजेपन के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी उम्र से बड़ा दिखाई देने लगता है और एक बाल उड़ने शुरू हो जाते हैं तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है। वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अनुवांशिक कारणों के अलावा रक्त विकार, किसी विष का सेवन कर लेने, उपदंश, दाद, एक्जिमा आदि के कारण ऐसा हो जाता है। आज हम बताने जा रहे हैं आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में जो गंजेपन की समस्या में रामबाण हैं….

1- नमक का अधिक सेवन करने से गंजापन आ जाता है। पिसा हुआ नमक व काली मिर्च एक-एक चम्मच नारियल का तेल पांच चम्मच मिलाकर गंजेपन वाले स्थान पर लगाने से बाल आ जाते हैं।
2- कलौंजी को पीसकर पानी में मिला लें। इस पानी से सिर को कुछ दिनों तक धोने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और बाल घने भी होना शुरू हो जाते हैं।
3- नीम की पत्तियों और आंवले के चूर्ण को पानी में डालकर उबाल लें और सप्ताह में कम से कम एक बार इस पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने से कुछ ही समय में बाल झडऩा बंद हो जाता है।
4- बाल झड़ते हैं तो गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल गरम पानी से सिर को धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।

5- अगर बालों का गुच्छा किसी स्थान से उड़ जाए तो गंजे के स्थान पर नींबू रगड़ते रहने से बाल दुबारा आने लगते हैं।
6- जहां से बाल उड़ जाएं तो प्याज का रस रगड़ते रहने से बाल आने लगते हैं।
7- बालों में नीम का तेल लगाने से भी राहत मिलती है।
8- लहसुन का खाने में अधिक प्रयोग करें।
9- उड़द की दाल उबाल कर पीस लें। इसका सोते समय सिर पर गंजेपन की जगह लेप करें।
10- हरे धनिए का लेप करने से भी बाल आने लगते हैं।
11- केले के गूदे को नींबू के रस के साथ पीस लें और लगाएं, इससे लाभ होता ह।
12- अनार के पत्ते पानी में पीसकर सिर पर लेप करने से गंजापन दूर होता है।


SOME MORE REMEDIES

*1* चमत्कारी मेंहदी

एक कप सरसों के तेल को 4 चम्‍मच मेंहदी के पत्तों के साथ उबाल लें। इस तेल को एक बोतल में डालकर रख लें और रोज इस तेल को इस्‍तेमाल अपने बालों में करें। यह गंजेपन से बचने के लिए बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।

*2* जादुई मेथी के बीज

यदि आपके बाल तेजी से गिर रहे है, तो यह उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इन्हे पीसकर लेप जैसा बना लें और फिर इस लेप को बालों पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं।

*3* प्याज और शहद खाने के लिए ही नहीं हैं

सिर के जिस हिस्‍से में आपको गंजापन लगाता है उस हिस्‍से में प्‍याज का रस लगाए और साथ ही शहद का प्रयोग भी करें। यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह वास्तव में गंजेपन से बचने के लिए यह बेहद कारगर उपाय है।

*4* घर पर शैम्पू बनाएं

5 चम्‍मच दही, 1 चम्‍मच नीबू का रस, 2 चम्‍मच कच्‍चे चने का पाउडर इन सब को मिलाकर एक बहुत ही शैम्‍पू बनाया जा सकता हैं। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाए और एक घंटा सिर पर लगे रहने के बाद सिर धो लें इससे आपके बाल झड़ने बंद हो जाएगें।

*6* बालों की देखभाल आयुर्वेदिक तरीके से

आंवला, ब्राह्मी तथा भृंगराज को एकसाथ मिलाकर पीस लें। फिर इस मिश्रण को लोहे की कड़ाही में फूलने के लिए रख दें। और सुबह के समय में इसको मसल कर लेप बना लें। इसके बाद इस लेप को 15 मिनट तक बालों में लगाएं। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से बाल झड़ना रुक जाते हैं तथा बाल कुदरती काले हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment