Friday, November 29, 2013

LOOSE YOUR WEIGHT WITHOUT SPEND A SINGLE RUPEE/DOLLER

पानी पीने के इस तरीके को अपनाकर मोटापे से छुटकारा पाएं हमेशा के लिए 

____________________________________________________ (मोटापा घटाने का सबसे सरल और मुफ्त का उपाय) प्रभात काल में जल्दी उठकर, बिना मुँह धोये हुए बिना ब्रश किये हुए करीब सवा लीटर (चार बड़े गिलास) ताजा पानी पियें। पानी आराम से बैठ कर धीरे धीरे घूँट घूँट करके पीए और पानी ठण्डा न हो (फ्रिज या बर्फ का पानी कभी ना पियें) सर्दियों में हल्का गुनगुना पानी उपयोग कर सकते हैं। तदनन्तर 45 मिनट तक कुछ भी खायें-पियें नहीं। पानी पीने के बाद मुँह धो सकते हैं, ब्रश कर सकते हैं। यह प्रयोग चालू करने के बाद सुबह में अल्पाहार के बाद, दोपहर को एवं रात्रि को भोजन के बाद कम से कम डेढ़ घण्टे बीत जाने पर पानी पियें और जब भी पानी पियें तो घूँट घूँट करके ही पियें। रात्रि के समय सोने से पहले कुछ भी खाये नहीं। बीमार एवं बहुत ही नाजुक प्रकृति के लोग एक साथ चार गिलास पानी नहीं पी सकें तो वे पहले एक या दो गिलास से प्रारंभ करें और बाद में धीरे-धीरे एक-एक गिलास बढ़ाकर चार गिलास पर आ जायें। फिर नियमित रूप से चार गिलास पीते रहें। ऐसा कुछ दिन करने से मोटापे से ग्रसित व्यक्ति का वजन कम हो जाता है| यह मोटापा घटाने का सबसे सरल और मुफ्त का उपाय है

No comments:

Post a Comment